शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Lalitpur News:झांसी के बेटे की मेहनत लाई रंग, पश्चिम बंगाल का तारकेश्वर बना सबसे स्वच्छ शहर – Hard Work Of A Son Of Jhansi Bears Fruit; Tarakeswar In West Bengal Becomes The Cleanest City
ललितपुर

Lalitpur News:झांसी के बेटे की मेहनत लाई रंग, पश्चिम बंगाल का तारकेश्वर बना सबसे स्वच्छ शहर – Hard Work Of A Son Of Jhansi Bears Fruit; Tarakeswar In West Bengal Becomes The Cleanest City

November 13, 2026


Hard work of a son of Jhansi bears fruit; Tarakeswar in West Bengal becomes the cleanest city

झांसी के आईएएस अनुज प्रताप सिंह को प​श्चिम बंगाल के हुगली के जिले तारकेश्वर को प्रथम स्वच्छ शहर

झांसी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में पश्चिम बंगाल के हुगली जिले स्थित तारकेश्वर को राज्य का प्रथम स्वच्छ शहर घोषित किया गया है। खास बात यह है कि झांसी निवासी आईएएस अनुज प्रताप सिंह हुगली के अपर जिलाधिकारी एवं जिला भूमि व भूमि सुधार अधिकारी और तारकेश्वर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन, चंदननगर नगर निगम के प्रशासक का जिम्मा संभाल रहे हैं। तारकेश्वर को स्वच्छ बनाने के लिए उन्होंने काफी प्रयास किए।

झांसी के सीपरी बाजार निवासी अनुज प्रताप 2019 बैच के आईएएस अफसर हैं। बताया गया कि तारकेश्वर को पश्चिम बंगाल के प्रथम स्वच्छ शहर का सम्मान मुख्य रूप से श्रावणी मेले के सफल आयोजन और प्रभावी स्वच्छता प्रबंधन के लिए मिला है। यहां श्रावण मास के दौरान लगभग एक करोड़ 20 लाख श्रद्धालु तारकेश्वर मंदिर पहुंचे। इनमें अधिकांश श्रद्धालुओं ने 35 से 40 किलोमीटर की दूरी पैदल तय की। श्रद्धालुओं के लिए विश्राम शिविर, पेयजल और अन्य तीर्थ सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था की गई।

मेला क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए कई पहल की गईं। भीड़ प्रबंधन भी बेहतर ढंग से किया गया। बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पश्चिम बंगाल का प्रथम स्वच्छ शहर तारकेश्वर के बनने पर पुरस्कार दिया। इस दौरान केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर, पश्चिम बंगाल की नगर विकास एवं नगरपालिका कार्य मंत्री अग्निमित्रा पॉल और आईएएस अनुज प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

आईआईटी गुवाहटी से की इंजीनियरिंग

अनुज प्रताप ने क्राइस्ट द किंग कॉलेज से स्कूली शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने आईआईटी गुवाहटी से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में स्नातक किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X