Jalaun News:चार पुलिसकर्मियों को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई – Four Policemen Were Given Farewell On Retirement
उरई। रिजर्व पुलिस लाइन में शनिवार को सेवानिवृत्त होने वाले चार पुलिसकर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने सभी को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और उपहार भेंटकर सम्मानित किया। सेवानिवृत्त होने वालों में उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार, अमर सिंह, शिववीर सिंह और हेड कांस्टेबल सैयद नकी हैदर शामिल रहे। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा और विभाग के प्रति समर्पण की सराहना की। एसपी ने कहा कि सभी ने अपने सेवाकाल में निष्ठा से जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उन्होंने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। (संवाद)
