शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kasganj News:राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली शपथ – Kasganj News National Unity Day
कासगंज

Kasganj News:राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली शपथ – Kasganj News National Unity Day

November 1, 2026


kasganj news national unity day

फोटो 23- राष्ट्रीय एकता दौड़ में हिस्सा लेकर दौड़ लगाते डीएम प्रणय सिंह, एसपी ओपी सिंह व अन्य अ

कासगंज। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता दिवस मनाया गया। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने तथा देशवासियों के बीच एकता की भावना को सुदृढ़ करने के लिए स्वयं को समर्पित करने का संकल्प लिया। साथ ही देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान देने की शपथ भी ली।

वहीं विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X