शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कानपुर

Kanpur News:ढाई लाख किसानों को मिली सम्मान निधि की 24वीं किस्त – 2.5 Lakh Farmers Received The 24th Installment Of Samman Nidhi

November 1, 2026


कानपुर देहात। माती विकास भवन में शुक्रवार को प्रधानमंत्री के गुजरात के बनासकांठा में हो रहे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। वहां प्रधानमंत्री ने सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की। जनपद के करीब ढाई लाख किसानों को यह किस्त मिली है।

सम्मान निधि में 500 रुपये प्रति माह के अनुसार चार माह में दो हजार रुपये की किस्त जारी होती है। गुजरात में राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने डीबीटी के जरिये 24वीं किस्त लाभार्थियों के खाते में भेजी। माती विकास भवन में 200 प्रगतिशील किसानों से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। सीडीओ विधान जायसवाल ने संबोधन में कहा कि कल्याण एवं कृषि विकास के लिए संचालित योजनाओं का लाभ पात्र किसानों पर अधिकारी पहुंचाना सुनिश्चित करें।

यहां कैबिनेट मंत्री अजीत सिंह पाल के प्रतिनिधि अविनाश चौबे, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रतिनिधि बउवा पांडेय, उप कृषि निदेशक हरिशंकर भार्गव, जिला कृषि अधिकारी प्राची पांडेय, सीवीओ डॉ. सुबोध कुमार बर्नवाल आदि रहे। इधर, दलीप नगर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में शिवराजपुर ब्लॉक प्रमुख शुभम बाजपेई मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सम्मान निधि से किसान खेतीबाड़ी से जुड़ी छोटी जरूरतों को पूरा करते हैं। यहां केंद्र प्रभारी डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. खलील खान, डॉ. दीपक मिश्रा, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. शिशिकांत, गृह वैज्ञानिक डॉ. निमिषा अवस्थी आदि रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X