शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बालोद:डमी ग्राहक भेजकर पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का कारोबार, देशी शराब जब्त – Police Apprehended An Illegal Liquor Smuggler By Using A Dummy Customer; 30 Small Bottles (pauwas) Of Liquor W
बालोद

बालोद:डमी ग्राहक भेजकर पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का कारोबार, देशी शराब जब्त – Police Apprehended An Illegal Liquor Smuggler By Using A Dummy Customer; 30 Small Bottles (pauwas) Of Liquor W

November 1, 2026


Police apprehended an illegal liquor smuggler by using a dummy customer; 30 small bottles (pauwas) of liquor w

डमी ग्राहक भेजकर पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब तस्कर, 30 पौवा शराब जब्त

विस्तार

बालोद जिले के गुण्डरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम सिकौसा में पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने घर से ही देशी शराब बेचने का कारोबार चला रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 30 पौवा देशी शराब और बिक्री की रकम बरामद की है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सिकौसा निवासी परमानंद डहरे (52) अपने घर से अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से एक डमी ग्राहक तैयार किया। उसे पहचानयुक्त 100 रुपये का नोट देकर शराब खरीदने के लिए आरोपी के पास भेजा गया।

डमी ग्राहक द्वारा शराब खरीदने की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने आरोपी के मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान उसके पास से 30 पौवा शोले देशी प्लेन शराब, जिसकी कुल मात्रा 5.400 बल्क लीटर और कीमत 2,400 रुपये बताई गई है, बरामद की गई। इसके अलावा शराब बिक्री से मिले 300 रुपये नकद भी जब्त किए गए।

पुलिस ने आरोपी परमानंद डहरे के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

डमी ग्राहक भेजकर पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब तस्कर, 30 पौवा शराब जब्त

डमी ग्राहक भेजकर पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब तस्कर, 30 पौवा शराब जब्त

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X