सरगुजा:मारपीट और वीडियो वायरल करने की धमकी से टूट गया 12वीं का छात्र, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत – Student Commits Suicide After Being Assaulted And Videographed In Surguja

सांकेतिक तस्वीर
November 1, 2026

सांकेतिक तस्वीर
सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद स्कूल के कक्षा 12 के 17 वर्षीय छात्र अनुपम सोनी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। छात्र का शव शनिवार को उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला। लगभग एक महीने पहले तीन युवकों ने छात्र के साथ मारपीट कर उसके कपड़े उतरवाए थे और उसका वीडियो बना लिया था। इस घटना के बाद से ही छात्र मानसिक रूप से परेशान और गुमसुम रहता था।
फंदे पर लटका मिला छात्र का शव, आज अंतिम संस्कार
सीतापुर के महामाया पारा निवासी अनुपम सोनी शुक्रवार रात को अपने कमरे में सोने चला गया था। शनिवार सुबह जब परिजन उसे जगाने कमरे में पहुंचे, तब उसका शव फंदे से झूलता मिला। परिजन तुरंत फंदा काटकर उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता धीरज सोनी की कस्बे में आभूषणों की दुकान है। अनुपम के एक भाई और एक बहन राजस्थान के कोटा में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उनके सरगुजा पहुंचने के बाद रविवार को छात्र का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मारपीट और वीडियो बनाने से आहत था छात्र
मृतक के परिजनों ने बताया कि लगभग एक महीने पहले तीन युवकों ने अनुपम के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। आरोपियों ने जबरन उसके कपड़े उतरवाकर वीडियो बना लिया था और किसी से शिकायत करने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी थी। छात्र की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस अपमानजनक घटना के बाद छात्र ने कुछ समय के लिए स्कूल जाना बंद कर दिया था। हालांकि, उसने हाल के दिनों में दोबारा स्कूल जाना शुरू किया था, लेकिन वह लगातार चुपचाप और तनाव में रहता था।
मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन
सीतापुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सीतापुर के थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि छात्र की मृत्यु संभवतः रात 2:00 से 3:00 बजे के बीच हुई है। परिजनों ने अभी किसी पर नया आरोप नहीं लगाया है। पुलिस इस बात की गहन जांच कर रही है कि आत्महत्या का संबंध पूर्व में हुई मारपीट की घटना से है या इसका कोई अन्य कारण है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक रामकुमार टोप्पो अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की और मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया।
November 13, 2026
चिरमिरी में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी प्रियांशु गौर उर्फ बोनी गिरफ्तार। पुलिस ने जशपुर से भागलपुर तक तलाश के बाद आरोपी को पकड़कर जेल भेजा।
November 13, 2026
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी विस्तार सूरजपुर जिले में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने और मामले को हादसा बताने की साजिश रचने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी पत्नी की नाले में गिरने से मौत होने की झूठी कहानी गढ़ी थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गवाहों के बयानों ने […]
November 12, 2026
सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं विस्तार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने आज कैम्प कार्यालय बगिया में गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर गौ माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने गौ माता को तिलक लगाकर पूजा की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा उन्नति की कामना की। […]
