शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
रुद्रपुर:ग्राहक बनकर आईं महिलाओं ने साढ़े तीन ग्राम सोने के टॉप्स उड़ाए, पुलिस मामले की जांच में जुटी – Women Posing As Customers Made Off With A Pair Of Gold Earrings Weighing 3.5 Grams
ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर:ग्राहक बनकर आईं महिलाओं ने साढ़े तीन ग्राम सोने के टॉप्स उड़ाए, पुलिस मामले की जांच में जुटी – Women Posing As Customers Made Off With A Pair Of Gold Earrings Weighing 3.5 Grams

November 1, 2026


Women posing as customers made off with a pair of gold earrings weighing 3.5 grams

police crime
– फोटो : istock

विस्तार

रुद्रपुर के दिनेशपुर में ग्राहक बनकर ज्वैलर्स की दुकान में पहुंचीं संदिग्ध महिलाएं सोने के कान के टॉप्स चोरी कर फरार हो गईं। चोरी हुए आभूषणों का वजन करीब साढ़े तीन ग्राम बताया जा रहा है। घटना के बाद दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, दिनेशपुर-काली नगर मार्ग पर कौशल्या गार्डन स्थित दयाल ज्वैलर्स में कुछ महिलाएं ग्राहक बनकर पहुंचीं। उन्होंने दुकानदार से सोने के आभूषण दिखाने को कहा। इसी दौरान महिलाओं ने नजर बचाकर सोने के कान के टॉप्स अपने पर्स में रख लिए। इसके बाद बिना खरीदारी किए दुकान से निकल गईं। कुछ देर बाद आभूषण गायब मिलने पर दुकानदार को चोरी का पता चला।

दुकानदार ने तत्काल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची दिनेशपुर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और संदिग्ध महिलाओं के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी। पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X