शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सुल्तानपुर

Sultanpur News:सोमनाथ भारती की डिस्चार्ज अर्जी पर छह को होगी बहस – Arguments On Somnath Bharti’s Discharge Plea Will Take Place On The 6th

November 1, 2026


सुल्तानपुर। एमपी-एमएलए कोर्ट में दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ चल रहे मामले में शनिवार को डिस्चार्ज अर्जी पर बहस की कार्यवाही बाधित रही। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने बहस के लिए छह नवंबर की तारीख तय की है।

अमेठी जिले के जगदीशपुर थाने के हरपालपुर निवासी शोभनाथ साहू ने नौ जनवरी 2021 की घटना बताते हुए आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती के खिलाफ विवादित टिप्पणी के आरोप में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले का विचारण एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट की अदालत में चल रहा है। सोमनाथ भारती की ओर से स्वयं को बेकसूर बताते हुए उन्मोचन अर्जी पेश की गई है। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X