शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जौनपुर

Jaunpur News:ट्रैक्टर से बाइक टकराई, महिला की मौत, पति घायल – Motorcycle Collides With Tractor; Woman Dies, Husband Injured

November 1, 2026


गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव के पास पुलिया (सीमेंट की पाइप) लदे ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया।

पिलखिनी गांव निवासी अनिल शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे अपनी पत्नी चंद्रकला (36) के साथ मोटरसाइकिल से गौराबादशाहपुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गांव के पास पुलिया लादकर जा रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चंद्रकला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में अनिल को भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अनिल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड पहुंचाया गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को पुलिस थाने ले गई, जबकि उसका चालक मौके से भाग गया। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X