शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ग़ाज़ीपुर

Ghazipur News:सर्पदंश से मृत महिला के आश्रितों को मिला चार लाख का मुआवजा – Dependents Of Woman Who Died From Snakebite Receive Compensation Of Four Lakh Rupees

November 1, 2026


जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के कसेरा पोखरा गांव में पांच दिन पूर्व सर्पदंश से मृत आशिया बेगम (34) के पीड़ित परिवार को तहसील प्रशासन ने आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की है।

मृतका के पति जहांगीर खां ने रूंधे गले से बताया कि बीते 26 अक्टूबर की दोपहर आशिया घर के कामकाज में जुटी थीं। इसी दौरान दीवार के छेद से निकले एक जहरीले सांप ने उनके बाएं हाथ की उंगली में डंस लिया। जहर का असर इतनी तेजी से फैला कि वह मौके पर ही अचेत हो गईं। परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। जहांगीर ने बताया कि वह मजदूरी कर किसी तरह परिवार की आजीविका चलाते हैं।

करीब 10 वर्ष पूर्व बिहार के कल्याणपुर निवासी आशिया के साथ उनका निकाह हुआ था। दोनों के चार बेटियां और दो बेटे हैं। पत्नी के असामयिक निधन के बाद अब इन छह छोटे-छोटे बच्चों की परवरिश और देखरेख की गंभीर चिंता उन्हें खाए जा रही है। मां को खो चुके बिलखते मासूमों को देखकर हर किसी की आंखें नम हैं। उपजिलाधिकारी निधि ने बताया कि सर्पदंश से जान गंवाने वाली महिला के आश्रित परिवार को शासन की नीति के अनुरूप त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लाख रुपये की मुआवजा राशि सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित कर दी गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X