Ghaziabad News:घर में घुसकर ईंटों से युवक पर हमला करने का आरोप, गंभीर घायल – Youth Attacked With Bricks After Assailants Entered His Home; Sustains Serious Injuries
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव बहरामपुर बाढ़ली में जावेद के भतीजे नदीम पर घर में घुसकर ईंटों से हमला करने का आरोप है। इस हमले में नदीम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चाचा जावेद की तहरीर पर चार सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जावेद ने बताया कि बुधवार की सुबह नदीम घर पर था। आरोप है कि गांव के मेहराज, रियाजुद्दीन, फिरोज और सलमान ईंटें लेकर जबरन घर में घुस आए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए नदीम पर हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने नदीम को बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
