भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। लगातार जीत के बावजूद मुख्य कोच गौतम गंभीर खिलाड़ियों को किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतने देना चाहते। उन्होंने साफ कहा कि उनकी सोच में कोई भी मुकाबला औपचारिक नहीं होता। गंभीर ने पांचवें टी20 से पहले ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर्स से बात करते हुए टीम में खिलाड़ियों को मौके देने और बड़े स्क्वॉड को संभालने के सवाल पर भी दोटूक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनका काम सभी को खुश रखना नहीं, बल्कि टीम के लिए सही फैसले लेना है।