शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
भिवानी

Bhiwani News:विशेष चेकिंग अभियान में 22 वाहन जांचे, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर एक वाहन जब्त – 22 Vehicles Checked During A Special Inspection Drive; One Vehicle Impounded For Drunk Driving

November 1, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी

Updated Sat, 31 Oct 2026 11:56 PM IST

22 vehicles checked during a special inspection drive; one vehicle impounded for drunk driving

भिवानी। जिला पुलिस ने शुक्रवार रात थाना सदर क्षेत्र के गुजरानी नाके पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 22 वाहनों की जांच की। इस दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले एक चालक का चालान कर उसका वाहन जब्त कर लिया गया।

भिवानी-महम रोड पर शुक्रवार रात 11 बजे से शनिवार सुबह पांच बजे तक छह घंटे अभियान चला। इसका नेतृत्व डीएसपी मुख्यालय महेश कुमार ने किया। पुलिस ने नाके से गुजरने वाले वाहनों की गहनता से जांच की। पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा ने कहा कि आमजन की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान जारी रहेंगे। उन्होंने लोगों से नियमों का पालन करने, शराब पीकर वाहन न चलाने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X