शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महेंद्रगढ़-नारनौल

Mahendragarh-narnaul News:पुलिस ने ली देश की एकता और अखंडता की शपथ – The Police Took An Oath To Uphold The Nation’s Unity And Integrity

November 1, 2026


नारनौल। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को देशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के दिशा-निर्देशानुसार जिला पुलिस ने भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस अवसर पर जिला पुलिस कार्यालय में सुबह 11 बजे विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने व देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान देने की शपथ दिलाई। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X