शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हमीरपुर

Hamirpur News:मिठाई के पांच नमूने लिए, एक को नोटिस – Five Samples Of Sweets Were Collected; A Notice Was Issued Regarding One Of Them

November 1, 2026


Five samples of sweets were collected; a notice was issued regarding one of them

हमीरपुर। दीपावली के दृष्टिगत शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई दुकानों में औचक छापेमारी की। खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर पांच नमूने लिए, वहीं एक दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। एसडीएम मौदहा करन वीर सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को मौदहा एवं सुमेरपुर कस्बे में मिष्ठान दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौदहा स्थिति रॉयल फ्रेश फूड कंपनी से मिल्क केक तथा रवी स्वीट्स से पेड़ा का एक-एक नमूना लिया। वहीं सुमेरपुर स्थिति बीकानेर स्वीट हाउस से खोया एवं छेना तथा रीगल स्वीट हाउस से छेना का नमूना लिया गया। कुल पांच नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। रीगल स्वीट हाउस में गंदगी मिलने पर संबंधित दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. गौरी शंकर ने बताया कि अभियान निरंतर जारी रहेगा। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X