शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
भागलपुर में ईओयू की बड़ी कार्रवाई:एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के पांच ठिकानों पर छापेमारे जारी – Bihar News-major Eou Action In Bhagalpur: Raids Conducted At Five Locations Linked To Executive Engineer
भागलपुर

भागलपुर में ईओयू की बड़ी कार्रवाई:एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के पांच ठिकानों पर छापेमारे जारी – Bihar News-major Eou Action In Bhagalpur: Raids Conducted At Five Locations Linked To Executive Engineer

November 1, 2026


Bihar news-Major EOU Action in Bhagalpur: Raids Conducted at Five Locations Linked to Executive Engineer

अपराध

विस्तार

भागलपुर में आर्थिक अपराध इकाई यानी ने बड़ी कार्रवाई की है। तिलकामांझी थाना क्षेत्र के हनुमान पथ मोहल्ले में योजना एवं विकास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के आवास पर ईओयू की टीम छापेमारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार, आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह कार्रवाई की जा रही है। ईओयू  की टीम एक साथ कुल पांच ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। नारद कुमार दास मुंगेर में योजना एवं विकास विभाग में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर कार्यरत बताए जा रहे हैं।

फिलहाल ईओयू  की टीम उनके आवास समेत अन्य ठिकानों पर दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है। टीम द्वारा विभिन्न दस्तावेजों और संपत्ति से संबंधित कागजातों की पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें- कलाकारी: तीन सेंटीमीटर के पत्ते पर ‘क्रांतिवीर’ की तस्वीर, अभिनेता नाना पाटेकर को मधुरेंद्र ने दी श्रद्धांजलि

जफरुद्दीन (इंस्पेक्टर, आर्थिक अपराध इकाई) ने बताया कि छापेमारी की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि टीम को क्या-क्या बरामद हुआ है और जांच में क्या तथ्य सामने आए हैं। मामले में ईओयू की कार्रवाई जारी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X