शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
राहुल गांधी पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल:कांग्रेस पहुंची थाने, तीन दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन – Allegation Of An Offensive Post Against Rahul Gandhi; Congress Submits A Formal Complaint At The Police Statio
बीजापुर

राहुल गांधी पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल:कांग्रेस पहुंची थाने, तीन दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन – Allegation Of An Offensive Post Against Rahul Gandhi; Congress Submits A Formal Complaint At The Police Statio

November 1, 2026


Allegation of an offensive post against Rahul Gandhi; Congress submits a formal complaint at the police statio

एफआईआर कराने थाना पहुंचे कांग्रेस नेता

विस्तार

बीजापुर जिले में कांग्रेस ने भाजपा कार्यकर्ता सचिन सिंह, निवासी भैरमगढ़, पर सोशल मीडिया पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संबंध में कथित तौर पर अशोभनीय और आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर बीजापुर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता थाना कोतवाली पहुंचे और पुलिस को लिखित आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने पुलिस से सोशल मीडिया पर की गई कथित पोस्ट की जांच कराने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। कांग्रेस का आरोप है कि पोस्ट की भाषा आपत्तिजनक है और इससे राजनीतिक एवं सामाजिक माहौल प्रभावित हो सकता है।

तीन दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

जिला कांग्रेस कमेटी ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि आवेदन मिलने के तीन दिनों के भीतर मामले में कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन की ओर से आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री के मामलों में तथ्यों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

पुलिस ने आवेदन लेकर शुरू की जांच

पुलिस ने शिकायत आवेदन प्राप्त कर लिया है और मामले की जांच किए जाने की जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार, जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि पोस्ट की प्रकृति क्या थी और मामले में आगे किस तरह की कानूनी कार्रवाई की जानी है। फिलहाल मामले में किसी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X