सीजी:सरगुजा संभाग के 819 हड़ताली पटवारियों को नोटिस, तत्काल काम पर लौटने के निर्देश – Ultimatum Issued To Patwaris To End Strike And Return To Work Immediately; Notices Served To 819 Individuals

संभागायुक्त नरेन्द्र दुग्गा
November 1, 2026

संभागायुक्त नरेन्द्र दुग्गा
सरगुजा संभाग में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए सभी 819 पटवारियों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। संभागायुक्त नरेन्द्र दुग्गा ने सभी हड़ताली पटवारियों को तत्काल काम पर लौटने के निर्देश दिए हैं। संभाग के सभी 6 जिलों के अनुविभागीय दंडाधिकारियों (एसडीएम) ने संबंधित पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने और उसी दिन संबंधित तहसीलदार के माध्यम से लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा है। निर्धारित समय पर कार्य पर उपस्थित नहीं होने पर एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
जिलेवार 819 पटवारियों को नोटिस
संभाग के सभी 6 जिलों में कुल 819 पटवारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें सरगुजा के 216, सूरजपुर के 192, बलरामपुर के 150, जशपुर के 150, कोरिया के 60 और एमसीबी के 51 पटवारी शामिल हैं। इसके अलावा बलरामपुर जिले में निर्धारित मुख्यालय पर निवास नहीं करने के आरोप में 5 पटवारियों को निलंबित भी किया गया है।
पढे़ं: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का सीएम साय को पत्र, नक्सलवाद के खात्मे से विकास तक की सराहना
किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण कामकाज ठप
संभागायुक्त ने स्पष्ट किया है कि बिना पूर्व अनुमति या अवकाश के अनुपस्थित रहने से कई महत्वपूर्ण और समयबद्ध कार्य बाधित हो रहे हैं। इनमें डिजिटल क्रॉप सर्वे, फिजिकल वेरिफिकेशन, एग्रीस्टैक और आगामी धान खरीदी के लिए कृषक अभिलेखों का सत्यापन शामिल है। इसके अलावा आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों की जांच, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और राजस्व न्यायालयों से जुड़े प्रकरण भी प्रभावित हो रहे हैं।
हाल ही में चक्रवाती तूफान से फसलों को हुए नुकसान का त्वरित सर्वे, आकलन और किसानों को राहत राशि वितरण का काम भी पटवारियों की गैर-मौजूदगी से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इससे आम जनता और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हड़ताल अवधि का वेतन कटेगा, सेवा में व्यवधान दर्ज होगा
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अनधिकृत अनुपस्थिति को सेवा नियमों के तहत गंभीर कदाचार माना जाएगा। हड़ताल अवधि के वेतन और अन्य सेवा लाभों पर रोक लगाने के साथ ही इस अवधि को ‘ब्रेक इन सर्विस’ (सेवा में व्यवधान) के रूप में दर्ज किया जाएगा। प्रशासन ने सभी पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण कर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।
November 13, 2026
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) विस्तार छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पटाखा फटने से दो साल के मासूम की मौत हो गई। घटना उस समय हुई, जब बच्चा दूसरे बच्चों को पटाखे फोड़ते देखकर जमीन पर पड़ा एक छोटा पैकेट उठाकर मुंह में डाल बैठा। पटाखा उसके मुंह के अंदर ही फट गया, जिससे उसके मसूड़ों और […]
November 13, 2026
चिरमिरी में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी प्रियांशु गौर उर्फ बोनी गिरफ्तार। पुलिस ने जशपुर से भागलपुर तक तलाश के बाद आरोपी को पकड़कर जेल भेजा।
November 13, 2026
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी विस्तार सूरजपुर जिले में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने और मामले को हादसा बताने की साजिश रचने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी पत्नी की नाले में गिरने से मौत होने की झूठी कहानी गढ़ी थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गवाहों के बयानों ने […]
