शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कबीरधाम गांजा तस्करी:ट्रक की छत में छिपाकर ले जा रहे थे 101 किलो गांजा, तीन तस्करों को 12-12 साल की जेल – 3 Smugglers Were Carrying 101 Kg Of Ganja Hidden In The Roof Of A Truck, Each Sentenced To 12 Years In Jail
कबीरधाम

कबीरधाम गांजा तस्करी:ट्रक की छत में छिपाकर ले जा रहे थे 101 किलो गांजा, तीन तस्करों को 12-12 साल की जेल – 3 Smugglers Were Carrying 101 Kg Of Ganja Hidden In The Roof Of A Truck, Each Sentenced To 12 Years In Jail

November 1, 2026


3 smugglers were carrying 101 kg of ganja hidden in the roof of a truck, each sentenced to 12 years in jail

जिला न्यायालय

विस्तार

कबीरधाम जिले की विशेष एनडीपीएस अदालत ने गांजा तस्करी के एक मामले में फैसला सुनाया है। अदालत ने तीन आरोपियों को 12-12 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही प्रत्येक आरोपी पर एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।

यह सजा 101.070 किलोग्राम गांजा की तस्करी के मामले में दी गई है। अर्थदंड जमा न करने पर आरोपियों को एक-एक साल का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा। मामला चिल्फी थाना क्षेत्र से जुड़ा है। पुलिस ने ट्रक क्रमांक RJ 17 GC 9591 की तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान ट्रक की छत के गुप्त स्थान में गांजा छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने चार बोरियों से कुल 101.070 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। इस मामले में सांवरिया वर्मा, होकम सिंह सोंधिया और कुमेर सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज हुआ था। यह अपराध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(सी) के तहत दर्ज किया गया था।

विवेचना और आरोप

प्रकरण की विवेचना तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर राठौर ने की थी। उन्होंने घटनास्थल से लेकर जब्ती तक के सभी आवश्यक साक्ष्य जुटाए। गवाहों के बयान और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों को भी शामिल किया गया। विवेचना पूरी होने के बाद चालान विशेष न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय में अभियोजन पक्ष के प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ आरोप प्रमाणित हुए।

न्यायालय का फैसला

विशेष न्यायालय (एनडीपीएस एक्ट), कबीरधाम ने मामले में अंतिम फैसला सुनाया। तीनों आरोपियों को 12-12 वर्ष के कठोर कारावास से दंडित किया गया। साथ ही उन पर एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया। पुलिस के अनुसार, मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई और मजबूत साक्ष्य संकलन से न्यायालय में आरोप प्रमाणित करने में मदद मिली।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X