शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सीतापुर

Sitapur News:गलत रिपोर्ट देने की शिकायत पर आरके सेंटर की जांच – Investigation Into Rk Center Following Complaints Of Providing Incorrect Reports

November 1, 2026


लहरपुर। नगर क्षेत्र में गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देने की शिकायत पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोतवाली के निकट स्थित आरके अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच की। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद वाजपेयी और नायब तहसीलदार सूरज भारती के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सेंटर के दस्तावेजों और व्यवस्थाओं की पड़ताल की।

एक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि आरके अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जांच कराने के बाद उसे गलत रिपोर्ट बनाकर दी गई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों की टीम ने सेंटर पहुंचकर जांच की और संचालक से संबंधित अभिलेख मांगे। जांच के दौरान सेंटर पर डॉक्टर मौजूद मिले और उसका पंजीकरण भी पाया गया। हालांकि, शिकायत से संबंधित अभिलेख मांगे जाने पर सेंटर संचालक उन्हें प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर अधिकारियों ने आवश्यक जानकारी जुटाई और मामले की जांच की। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि शिकायत के आधार पर सेंटर की जांच की गई है। शिकायत से संबंधित प्रपत्र प्रस्तुत नहीं किए जा सके हैं। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। आगे की कार्रवाई उनके निर्देशानुसार की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X