शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सीतापुर:पत्नी की हत्या के बाद सदमे से पति की भी मौत, ग्रामीणों में फैला आक्रोश; सड़क पर शव रखकर किया हंगामा – Husband Died After Wife Murdered In Sitapur Sparking Outrage Among Villagers Created Ruckus By Placing Body
सीतापुर

सीतापुर:पत्नी की हत्या के बाद सदमे से पति की भी मौत, ग्रामीणों में फैला आक्रोश; सड़क पर शव रखकर किया हंगामा – Husband Died After Wife Murdered In Sitapur Sparking Outrage Among Villagers Created Ruckus By Placing Body

November 13, 2026


husband died after wife murdered In Sitapur sparking outrage among villagers created ruckus by placing body

मौके पर जुटी लोगों की भीड़, मौजूद पुलिस।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के सीतापुर में पत्नी की हत्या के बाद सदमे से पति की मौत को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने शुक्रवार को शवों को सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपियों पर दोहरे हत्याकांड का आरोप लगाया। कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने समझाया तो करीब दो घंटे के हंगामे के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव ले गए।

घटना महोली कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव की है। यहां बुधवार शाम दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। मारपीट में गंभीर रूप से घायल देवकली निवासी चमेली (55) की जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, देर रात उनके पति रामनरेश (58) की भी मौत हो गई। वह कैंसर से पीड़ित थे। पति-पत्नी की मौत से गांव में मातम पसर गया।

पुलिस ने गुरुवार दोपहर रामनरेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। देर शाम दोनों शव गांव पहुंचे। शुक्रवार सुबह आक्रोशित परिजनों ने शवों को बीहद गौड़-वजीर नगर मार्ग पर देवकली मोड़ के पास सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया।

प्रदर्शन कर रहे परिजनों की मांग है कि मामले में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को जल्द जेल भेजा जाए। साथ ही घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी कर परिवार को न्याय दिलाया जाए।सूचना पर सीओ नागेंद्र चौबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाकर शांत किया। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X