शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Lakhimpur Kheri News:छठ पूजा से पहले घाट की धुलाई, कचरा हटाने में जुटी टीम – Before Chhath Puja, The Team Is Busy Cleaning The Ghat And Removing The Garbage
लखीमपुर-खीरी

Lakhimpur Kheri News:छठ पूजा से पहले घाट की धुलाई, कचरा हटाने में जुटी टीम – Before Chhath Puja, The Team Is Busy Cleaning The Ghat And Removing The Garbage

November 1, 2026


Before Chhath Puja, the team is busy cleaning the ghat and removing the garbage

छठ पूजा स्थल का जायजा लेते सदर विधायक योगेश वर्मा। संवाद

लखीमपुर खीरी। छठ पूजा से पहले सेठ घाट को स्वच्छ बनाने की कवायद शुरू हो गई है। शनिवार को सदर विधायक योगेश वर्मा ने घाट पहुंचकर सफाई अभियान चलाया। नगर पालिका की टीम ने उल्ल नदी के किनारे जमा कचरा हटाया और पूजा स्थल की सफाई की। विधायक ने खुद पानी का पाइप लगाकर घाट परिसर की धुलाई की।

छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए घाट परिसर की सफाई और व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। विधायक ने पूरे पूजा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया।

अभियान में नगर पालिका की टीम के साथ राजपाल सिंह, छठ पूजा कमेटी के मृगांक शेखर समेत अन्य लोग शामिल रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X