शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
वाराणसी

Varanasi News:कोटवां के दशहरा मेले में उमड़ी भीड़, राम-रावण युद्ध के बाद जला रावण का पुतला – Crowds Gathered At The Dussehra Fair In Kotwan; Ravana’s Effigy Was Burnt After The Ram-ravana Battle

November 1, 2026


लोहता। कोटवां बाजार में रविवार को विजयादशमी का मेला आयोजित हुआ। शाम को राम-रावण युद्ध का मंचन हुआ। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। रामलीला में विभीषण ने भगवान राम को बताया कि रावण की नाभि में अमृत कुंड है। इसके बाद भगवान राम ने 31 बाण चलाए। बाण लगते ही रावण धराशायी हो गया। कुछ देर बाद रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा। मेले में सरहरी, घमहापुर, ककरहिया, छितौनी, टड़िया और सिरसा समेत कई गांवों के लोग पहुंचे। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजू ने भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की आरती उतारी। मेले के आयोजन में प्रवीण कुमार सिंह, मनीष सिंह, रितेश सिंह, अमित सिंह और अश्वनी सिंह समेत अन्य लोगों ने सहयोग किया। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X