शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Rewari News:सीहा स्कूल में प्रतिभाशाली दो छात्राओं को किया सम्मानित – Two Talented Female Students Honored At Seeha School
रेवाड़ी

Rewari News:सीहा स्कूल में प्रतिभाशाली दो छात्राओं को किया सम्मानित – Two Talented Female Students Honored At Seeha School

November 1, 2026


Two talented female students honored at Seeha School

प्राध्यापिका के सम्मान में आयोजित समारोह में शामिल स्टाफ सदस्य। स्रोत: स्कूल

डहीना। गांव सीहा स्थित सीएम ईईई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राध्यापिका अनिता कुमारी की सेवानिवृत्ति पर आयोजित सम्मान समारोह में दो प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत स्वामी नरोत्तमदास महाराज रहे जबकि अध्यक्षता प्राचार्य साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने की। हरियाणा सरकार के एमिनेंट पर्सन विक्रम पांडेय विशिष्ट अतिथि रहे जबकि सरपंच सरिता यादव स्वागत किया।

वक्ताओं ने अनिता कुमारी के शैक्षणिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सुखद सेवानिवृत्ति की शुभकामनाएं दीं। अनिता कुमारी ने विद्यालय के छात्र कल्याण कोष में 31 हजार रुपये की राशि भेंट की।

सेवानिवृत्त अध्यापक विजयपाल सिंह निमोठ ने दसवीं की टॉपर पूनम और 12वीं की टॉपर आंचल को 5100-5100 रुपये के पुरस्कार प्रदान किए। कला अध्यापिका लक्ष्मी यादव के निर्देशन में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विदाई गीत प्रस्तुत किए।

समारोह में 100 से अधिक विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। स्टाफ सचिव दिनेश कुमार ने स्वागत किया, जबकि प्राध्यापिका अलका ने अभिनंदन पत्र भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन शक्ति सिंह और मंजू शर्मा ने किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X