खरगोन:अवैध मादक पदार्थों पर पुलिस का शिकंजा, 2 लाख की ब्राउन शुगर और बाइक के साथ दो आरोपी दबोचे – Khargone: Two Arrested With Brown Sugar Worth 2 Lakh In Sanawad, Pulsar Bike Used For Smuggling Seized

अपराध
November 1, 2026

अपराध
जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सनावद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20.060 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 2 लाख 6 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही पल्सर मोटर साइकिल भी जब्त की है, जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपए है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार 11 अक्टूबर को थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव के निर्देशन में सनावद कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में लॉज, ढाबों की जांच के साथ वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान न्यू इंदौर-इच्छापुर खंडवा रोड स्थित प्रतीक्षालय के पास बड़वाह की ओर से एक पल्सर मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर दोनों बाइक वापस मोड़ने का प्रयास करने लगे। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोक लिया।
ये भी पढ़ें: इंदौर: इंदौर के गोदाम में मिला हजारों लीटर अवैध इंस्ट्रीयल साल्वेंट, गोदाम मालिक सहित तीन पर एफआईआर
पूछताछ में आरोपियों की पहचान अरुण पिता संतोष योगी (37) और सुनील पिता संतोष कौशल (35) के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों की तलाशी ली तो उनके पास पारदर्शी प्लास्टिक की थैली में भूरा पाउडर मिला। पूछताछ में आरोपियों ने इसे ब्राउन शुगर बताया। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार 20.060 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की। पुलिस ने इस मामले में अपराध के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में प्रकरण दर्ज किया है। दोनों आरोपियों से मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लायर और तस्करी नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ब्राउन शुगर कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति किन लोगों तक की जानी थी।
कार्रवाई एसडीओपी बड़वाह मुकेश इजारदार के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
November 13, 2026
लोक संस्कृति, पारंपरिक कलाओं और निमाड़ी बोली की समृद्ध विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से ऐतिहासिक नगरी महेश्वर में 24 से 26 नवंबर तक तीन दिवसीय निमाड़ उत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर देवी अहिल्या घाट पर प्रतिदिन शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होंगी। उत्सव […]
November 12, 2026
धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन विस्तार बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु सैयदना आलि कदर मुफद्दल सैफुद्दीन गुरुवार दोपहर बड़वाह पहुंचे। नगर में 53वें दाई मुफद्दल सैफुद्दीन का यह पहला आगमन है। समाज के महिला और पुरुष वर्ग ने उत्साहपूर्वक उनकी अगवानी की। धर्मगुरु कृषि उपज मंडी के सामने स्थित हाजी नोमान अली के निवास स्थान पहुंचे। […]
November 11, 2026
ग्राम अंदड़ में लक्कड़बग्घे जैसा दिखने वाले अज्ञात जंगली जानवर ने बुधवार को 10 से अधिक लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। हमले में बच्चे, महिलाएं और खेतों में काम कर रहे ग्रामीण शामिल हैं। पांच से अधिक घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।
