नगर पंचायत सिटी स्थित बसपा कार्यालय में रविवार को संगठन को मजबूत करने का मंथन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने बूथ से लेकर मंडल स्तर तक कमेटियों के गठन की समीक्षा की। उन्होंने जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों से संगठन की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान कमेटियों के गठन में उदासीनता बरतने वाले कार्यकर्ताओं पर नाराजगी जताई। 10 नवंबर तक कमेटी गठन की प्रक्रिया पूरा करने का निर्देश दिया। मौके पर जिलाध्यक्ष सुशील गौतम, अखिलेश आंबेडकर, अमरेंद्र बहादुर भारती, सतीश जाटव, पंकज गौतम, अश्वनी राणा आदि मौजूद रहे।