शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कुशीनगर

Kushinagar News:मौसम बदलने से बढ़े वायरल संक्रमण के मरीज, आरोग्य मेले में उमड़ी भीड़ – Vc Expresses Displeasure Over Finding Work At Agricultural University Incomplete

November 2, 2026


जिले में 60 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन

52 डॉक्टरों व 211 पैरा मेडिकल कर्मियों को लगाई गई थी ड्यूटी

पडरौना। कुशीनगर जिले के 60 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 1,589 मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाएं दी गईं। मौसम में बदलाव के कारण बुखार और वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या अधिक रही। मेले में त्वचा रोग, पेट संबंधी समस्याओं और मधुमेह के मरीज भी पहुंचे।

जन आरोग्य मेले में त्वचा रोग के सबसे अधिक 258 मरीज पहुंचे। इसके अलावा पेट संबंधी समस्याओं के 175, सांस संबंधी रोगों के 139, मधुमेह के 196 और उच्च रक्तचाप के 139 मरीजों की जांच की गई। टीबी के 27 संभावित मरीजों की भी जांच की गई। खून की कमी के आठ मरीज मिले। अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित 493 लोगों ने भी मेले में पहुंचकर उपचार कराया। मरीजों की जांच और उपचार के लिए 52 डॉक्टरों और 211 पैरामेडिकल कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

उजारनाथ संवाद के अनुसार, क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमैनी में आयोजित जन आरोग्य मेले में 30 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें करीब 15 मरीज वायरल संक्रमण और त्वचा रोग से पीड़ित थे। डॉ. संजय कुमार ने बताया कि मेले में पहुंचे मरीजों की जांच कर उपचार किया गया। उन्हें निशुल्क दवाएं दी गईं। मरीजों को साफ-सफाई रखने और त्वचा को सूखा रखने की सलाह दी गई। इस दौरान जमील अहमद वारसी, सलोनी श्रीवास्तव, रामजी कुशवाहा समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

बोदरवार पीएचसी पर 83 मरीज पहुंचे

बोदरवार संवाद के अनुसार, स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 83 मरीजों का उपचार किया गया। मेले में बुखार, सर्दी और खांसी से पीड़ित मरीज पहुंचे और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इस दौरान डॉ. संजय भारद्वाज, दंत चिकित्सक डॉ. प्रीति राय, फार्मासिस्ट शैलेश पांडेय और स्टाफ नर्स रंजन राय समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

मथौली संवाद के अनुसार, मोतीचक ब्लॉक के पुरैनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 36 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। जांच के बाद मरीजों को निशुल्क दवाएं दी गईं। इस दौरान 15 मरीजों के रक्त के नमूने भी लिए गए। मेले में बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, खुजली, सांस संबंधी परेशानी, जोड़ों के दर्द, ब्लड प्रेशर, मधुमेह और पेट संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीज पहुंचे। चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण सिंह ने मरीजों की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस मौके पर फार्मासिस्ट संतोष त्रिपाठी, फिरोज अंसारी समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X