शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दुर्ग की मतदाता सूची में बड़ा खेल:37 हजार से ज्यादा नाम दूसरे वार्डों में मिले, 15 अधिकारियों को नोटिस – The Collector Issued Notices To 15 Officials For Irregularities In The Voter List In The Municipal Corporation
दुर्ग-भिलाई

दुर्ग की मतदाता सूची में बड़ा खेल:37 हजार से ज्यादा नाम दूसरे वार्डों में मिले, 15 अधिकारियों को नोटिस – The Collector Issued Notices To 15 Officials For Irregularities In The Voter List In The Municipal Corporation

November 2, 2026


The Collector issued notices to 15 officials for irregularities in the voter list in the municipal corporation

मतदाता सूची में गड़बड़ी कलेक्टर ने किया नोटिस जारी।

विस्तार

दुर्ग नगर पालिका आम निर्वाचन-2026 की तैयारी चल रही है। इसी बीच दुर्ग जिले के तीन नगर निगमों की मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। कुल 37,252 मतदाताओं के नाम उनके निर्धारित वार्डों के बजाय दूसरे वार्डों में दर्ज पाए गए हैं।

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने इसे गंभीर लापरवाही माना है। उन्होंने संबंधित 15 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन अधिकारियों से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। भिलाई नगर निगम के 42 वार्डों में 11,339 मतदाताओं के नाम गलत मिले हैं। रिसाली नगर निगम के 12 वार्डों में 24,709 मतदाताओं के नाम गलत दर्ज हैं। भिलाई-चरोदा नगर निगम के 16 वार्डों में 1,204 मतदाताओं के नाम में गड़बड़ी मिली है। निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 23 अक्तूबर को हुआ था। बीएलओ और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने इस गड़बड़ी की शिकायत की थी। निर्वाचन संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए जिला कार्यालय में एक शिकायत प्रकोष्ठ बनाया गया है।

अधिकारियों को नोटिस

भिलाई नगर निगम में एसडीएम सोनाल डेविड सहित सात अधिकारियों को नोटिस मिला है। इनमें सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी डीकेश्वर साहू और अतिरिक्त सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अरविंद शर्मा भी शामिल हैं। रिसाली नगर निगम में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रफुल्ल कुमार गुप्ता सहित चार अधिकारियों को नोटिस दिया गया है। वासु मित्र दीवान, अखिलेश गुप्ता और सुनील दुबे भी नोटिस पाने वालों में से हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया

भिलाई-चरोदा नगर निगम के लिए एसडीएम प्रकाश सोनी सहित चार अधिकारियों से जवाब मांगा गया है। तहसीलदार रवि विश्वकर्मा, आलोक पसीने और प्रभाकर शुक्ला भी इनमें शामिल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 29 अक्तूबर को एक प्रेस वार्ता की थी। उन्होंने मतदाता सूची में सुधार और दावा आपत्ति की तिथि बढ़ाने की मांग की थी। जिला प्रशासन ने दावा आपत्ति की तिथि बढ़ाकर 3 नवंबर कर दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X