Jhajjar-bahadurgarh News:आज जिला और उपमंडलों में लगेंगे समाधान शिविर – ‘samadhan Shivirs’ (resolution Camps) Will Be Held In Districts And Subdivisions Today
झज्जर। आमजन की शिकायतों के समाधान के लिए सोमवार 2 नवंबर को जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में समाधान शिविर लगाए जाएंगे। शिविर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होंगे। जिला स्तरीय शिविर लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में डीसी वर्षा खांगवाल की अध्यक्षता में लगेगा। वहीं, बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच, बादली में एसडीएम विशाल कुमार और बेरी में एसडीएम रेणुका नांदल शिकायतें सुनेंगी। अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता और समयबद्ध तरीके से निपटान करने के निर्देश दिए जाएंगे। संवाद
