शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Panipat News:कबड्डी में पानीपत की बेटियों ने मारी बाजी, 100 मीटर दौड़ में दीक्षा ने जीता स्वर्ण – Daughters Of Panipat Triumph In Kabaddi; Diksha Wins Gold In The 100-meter Race
पानीपत

Panipat News:कबड्डी में पानीपत की बेटियों ने मारी बाजी, 100 मीटर दौड़ में दीक्षा ने जीता स्वर्ण – Daughters Of Panipat Triumph In Kabaddi; Diksha Wins Gold In The 100-meter Race

November 2, 2026


आठवीं राज्यस्तरीय अंडर-11 स्कूली खेल प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज, पहले दिन बेटियों ने 10 खेलों में दिखाया दमखम

कुश्ती में नौ भार वर्गों के मुकाबले हुए, खो-खो में पानीपत की टीम ने हासिल किया तीसरा स्थान

संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। ऐतिहासिक नगरी पानीपत शनिवार को प्रदेशभर से पहुंचे नन्हे खिलाड़ियों के जोश और उत्साह से गूंज उठी। आठवीं हरियाणा राज्यस्तरीय अंडर-11 स्कूली खेल प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन बेटियों ने 10 खेलों में दमखम दिखाया। कबड्डी में पानीपत की टीम ने प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया, जबकि खो-खो में तीसरा स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक्स में सोनीपत की दीक्षा ने 100 और 200 मीटर दौड़ में दो स्वर्ण पदक जीते। पानीपत की इशिता ने 400 मीटर दौड़ और अवनी ने लंबी कूद में स्वर्ण पदक हासिल किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नीलम कुंडू, उप जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता कादियान और विजेंद्र नरवाल, खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल सरोहा, एईओ रविंद्र सिंह अंतिल और एईईओ कर्ण सिंह पूनिया सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना से मुकाबलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कबड्डी में पानीपत प्रथम, खो-खो में तीसरे स्थान पर

लड़कियों की कबड्डी स्पर्धा में पानीपत ने पहला, सोनीपत ने दूसरा और फतेहाबाद ने तीसरा स्थान हासिल किया। रस्साकशी में पंचकूला की टीम विजेता रही। सिरसा दूसरे और फरीदाबाद तीसरे स्थान पर रहा। खो-खो में हिसार प्रथम, कैथल द्वितीय और पानीपत तृतीय रहा। कैरम में हिसार, कुरुक्षेत्र और महेंद्रगढ़ ने क्रमश: पहले तीन स्थान हासिल किए। शतरंज में गुरुग्राम प्रथम, फरीदाबाद द्वितीय और रेवाड़ी तृतीय रहा।

एथलेटिक्स में पानीपत की इशिता और अवनी ने जीते स्वर्ण

एथलेटिक्स की 100 और 200 मीटर दौड़ में सोनीपत की दीक्षा ने दोहरे स्वर्ण पदक जीते। दोनों स्पर्धाओं में रोहतक की अर्पिता दूसरे स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में पानीपत की इशिता और लंबी कूद में अवनी ने प्रथम स्थान हासिल किया। रिले दौड़ में रोहतक की टीम विजेता रही, जबकि पानीपत दूसरे स्थान पर रहा। शॉटपुट में भिवानी की यतिका और ऊंची कूद में सिरसा की वेदिका ने स्वर्ण पदक जीते।

कुश्ती में नौ भार वर्गों में हुए मुकाबले

कुश्ती में नौ भार वर्गों में प्रदेशभर की पहलवानों ने दमखम दिखाया। अलग-अलग भार वर्गों में रोहतक, हिसार और सोनीपत की खिलाड़ियों का दबदबा रहा। पानीपत की खिलाड़ियों ने भी विभिन्न भार वर्गों में पदक हासिल किए।

इस दौरान खेल सचिव सुरेश कादियान, सतेंद्र मलिक, प्रदीप मलिक, दिव्या राणा, राकेश कादियान, प्रदीप घणघस, बलराज, विनोद कुमार, अश्विनी शर्मा, जोगिंदर सिंह, कुलबीर सिंह, नरेंद्र मलिक, सन्नी गौतम, संजय सिंह, जितेंद्र सिंह, अनिल मोर, सुरेंद्र देसवाल, रणबीर सिंह, सोनिया और रश्मि सहित खेल प्रशिक्षक, शिक्षक व निर्णायक मौजूद रहे।

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में रविवार को लड़कों के मुकाबले होंगे, जबकि अंतिम दिन दो नवंबर को सेमीफाइनल और फाइनल स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।

———

पहले दिन लड़कियों की प्रमुख खेल स्पर्धाओं के परिणाम-

पहले दिन लड़कियों की प्रमुख खेल स्पर्धाओं के परिणाम

कबड्डी

प्रथम : पानीपत

द्वितीय : सोनीपत

तृतीय : फतेहाबाद

रस्साकशी

प्रथम : पंचकूला

द्वितीय : सिरसा

तृतीय : फरीदाबाद

खो-खो

प्रथम : हिसार

द्वितीय : कैथल

तृतीय : पानीपत

कैरम

प्रथम : हिसार

द्वितीय : कुरुक्षेत्र

तृतीय : महेंद्रगढ़

शतरंज

प्रथम : गुरुग्राम

द्वितीय : फरीदाबाद

तृतीय : रेवाड़ी

एथलेटिक्स

स्पर्धा

प्रथम

द्वितीय

तृतीय

100 मीटर

दीक्षा (सोनीपत)

अर्पिता (रोहतक)

श्रेया (पानीपत)

200 मीटर

दीक्षा (सोनीपत)

अर्पिता (रोहतक)

इशिका (पानीपत)

400 मीटर

इशिता (पानीपत)

पीहू (जींद)

संध्या (झज्जर)

रिले दौड़

रोहतक

पानीपत

सिरसा

लंबी कूद

अवनी (पानीपत)

महक (भिवानी)

रूपाली (फतेहाबाद)

शॉटपुट

यतिका (भिवानी)

मन्नु (जींद)

दिलप्रीत (अंबाला)

ऊंची कूद

वेदिका (सिरसा)

दृष्टि (जींद)

अमानत (हिसार)

कुश्ती

भार वर्ग प्रथम द्वितीय तृतीय

20 किग्रा रोहतक सिरसा पानीपत

22 किग्रा जींद सिरसा रेवाड़ी

24 किग्रा रोहतक हिसार करनाल

26 किग्रा हिसार रोहतक यमुनानगर

28 किग्रा झज्जर सोनीपत फतेहाबाद

30 किग्रा हिसार पलवल पानीपत

32 किग्रा हिसार झज्जर करनाल

34 किग्रा रोहतक सिरसा अंबाला

34 से अधिक सोनीपत पानीपत करनाल

राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में लंबी कूद में भाग लेती खिलाड़ी। संवाद

राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में लंबी कूद में भाग लेती खिलाड़ी। संवाद

राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में लंबी कूद में भाग लेती खिलाड़ी। संवाद

राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में लंबी कूद में भाग लेती खिलाड़ी। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X