शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कुल्लू

Kullu News:शीतला पुल से लोरन तक सड़क की हालत खस्ताहाल – The Condition Of The Road From Sheetla Bridge To Loran Is In A Dilapidated State

November 2, 2026


कुल्लू। शहर के वार्ड नंबर 11 में शीतला पुल से लोरन जाने वाले संपर्क मार्ग की हालत खस्ताहाल बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क से वाहन गुजरने पर धूल का गुबार उठता है, जिससे पैदल चलने वाले लोगों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की हालत खराब है, लेकिन इसकी मरम्मत के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाया गया। वार्डवासी मान सिंह, देवेश, कमल, अंजीत और देवी सिंह ने बताया कि सड़क की खस्ताहालत के कारण लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने नगर परिषद से मार्ग की सुध लेने और जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X