शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Agar Malwa News:मां बगलामुखी मंदिर से नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी, एसपी को दिया आवेदन; केस दर्ज करने की मांग – Naib Tehsildar’s Slippers Stolen From Maa Baglamukhi Temple, Complaint To Sp, Demand For Registration Of Case
आगर-मालवा

Agar Malwa News:मां बगलामुखी मंदिर से नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी, एसपी को दिया आवेदन; केस दर्ज करने की मांग – Naib Tehsildar’s Slippers Stolen From Maa Baglamukhi Temple, Complaint To Sp, Demand For Registration Of Case

November 7, 2026


Naib Tehsildar's slippers stolen from Maa Baglamukhi Temple, complaint to SP, demand for registration of case

नायब तहसीलदार द्वारा की गई शिकायत।

विस्तार

आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर में चप्पल चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। इस बार चोरी किसी आम श्रद्धालु की नहीं, बल्कि एक नायब तहसीलदार की चप्पल की हुई। घटना के बाद मामला थाने तक पहुंचा और लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 3:15 बजे नायब तहसीलदार वरुण चंद्रवंशी दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे थे। दर्शन से पूर्व उन्होंने अपनी चप्पल रसीद काउंटर के पास निर्धारित स्थान पर उतारी थी। करीब 10 मिनट बाद लौटने पर उनकी चप्पल वहां नहीं मिली।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखे गए

इसके बाद मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक व्यक्ति चप्पल ले जाते हुए दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि संदिग्ध की पहचान कर ली गई है और पूछताछ में उसने चप्पल ले जाने की बात स्वीकार भी की है।

ये भी पढ़ें- MP News: आदिवासी वोटरों को साधने में जुटी मोहन सरकार, निकाय चुनावों पर पैनी नजर, बड़वानी बैठक से मिले संकेत

नायब तहसीलदार ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक और नलखेड़ा थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि मंदिर परिसर में आए दिन चप्पल और अन्य सामान चोरी की घटनाएं होती रहती हैं, इसलिए सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने आवेदन दिया है।

यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी

वहीं, नलखेड़ा थाना टीआई नागेश यादव ने बताया कि चप्पल चोरी का आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इसी मंदिर परिसर से पूर्व में महिला श्रद्धालुओं के सोने के आभूषण चोरी होने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं, जिनका अब तक पुलिस पता नहीं लगा सकी है। हालांकि इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नायब तहसीलदार की चप्पल बरामद कर ली गई है। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X