रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अलीगढ़

Aligarh News:खड़ी ट्रॉली में टकराए बाइक सवार किशोर, एक की मौत – Teenage Bike Rider Collides With Parked Trolley, One Dead

November 25, 2026


इगलास। कस्बे के गोंडा रोड पर बाइक सवार दो किशोर सड़क पर खराब खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टकरा गए। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। दूसरा घायल है। घटना सोमवार शाम करीब सात बजे की है।

कस्बे के एलबीके स्कूल के शिक्षक सीपी सिंह निवासी दर्शन नगर का पुत्र हितेष कुमार (16) कक्षा नौ में पढ़ता था। सोमवार शाम ट्यूशन पढ़ने जाने के लिए वह पिता की बाइक लेकर घर से निकला। साथ में उसका दोस्त शिवम कुमार (15) भी था। पुरानी तहसील रोड पर ट्यूशन में शिक्षक ने कुछ समय बाद पढ़ाने की बात कही तो दोनों किशोर बाइक से गोंडा रोड पर निकल गए।

एक निजी स्कूल के समीप सड़क की पटरी पर खराब खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में उनकी बाइक पीछे से टकरा गई। हादसे में हितेष कुमार के गंभीर चोट आई। खबर पाकर पहुंचे परिजन उसे अलीगढ़ ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत किशोर के बाबा गुलाब सिंह कृषि विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उसकी मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। शिवम कुमार घायल हुआ है, लेकिन उसकी हालत ठीक बताई गई है।

वहीं, सीओ संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि परिवार ने हादसे की जानकारी नहीं दी। परिवार से तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X