Almora News:पूर्वांचली समाज ने श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया छठ पर्व – The Purvanchali Community Celebrated The Chhath Festival With Devotion And Joy
चौखुटिया/द्वाराहाट(अल्मोड़ा)। पूर्वांचली समाज की ओर से लोक आस्था का महापर्व छठ श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। छठ पूजा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और आरोग्य की कामना की। इस दौरान व्रती महिलाओं और पुरुषों ने पूरे विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की। चार दिवसीय छठ महापर्व का उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ विधिवत समापन होगा। इस अवसर पर विनायक कुमार, संजय साहू, मनोज वर्मा, दीनानाथ, उमेश, आमोद महतो, पूजा देवी, पिंकी देवी, किरन देवी, आशा देवी, साजन वर्मा और राजवंशी महतो सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे। द्वाराहाट नगर पंचायत क्षेत्र में पूर्वांचल के लोगों ने भी छठ महापर्व धूमधाम से मनाया। इस दौरान अस्ताचलगामी सूर्य भगवान को अर्घ देकर पूजा अर्चना की गई। इस दौरान राम भजन वर्मा, निरंजन वर्मा, अनिल पासवान, पुनदेव पासवान आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
