Almora News:राम-हनुमान मिलन के मंचन से भावुक हुए दर्शक – The Audience Was Moved By The Enactment Of The Meeting Between Rama And Hanuman
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। चौखुटिया में पहली बार आयोजित महिला रामलीला का मंचन देखने दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सातवें दिन की रामलीला में राम-हनुमान मिलन, सुग्रीव मित्रता और बाली वध के प्रसंगों का शानदार मंचन किया गया। भगवान श्रीराम और हनुमान के मिलन का भावपूर्ण दृश्य दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा। बाली वध के मंचन पर पंडाल तालियों से गूंज उठा। सुग्रीव की भूमिका पूनम बिष्ट और बाली की भूमिका खुशबू नेगी ने निभाई। महिला कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय और शानदार संवाद अदायगी से रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया। रामलीला का निर्देशन लीला जोशी जबकि मंच संचालन राजेश चौधरी ने किया। वहां बुधे सिंह बिष्ट, कांता रावत, विजय कुमार पांडे, किरन कुमार पांडे आदि मौजूद रहे।
