शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ambala News:चलती ट्रेन से उतरते समय बिगड़ा महिला का संतुलन, महिला सिपाही ने बचाया – Woman Loses Her Balance While Alighting From A Moving Train; Saved By A Female Constable
अंबाला

Ambala News:चलती ट्रेन से उतरते समय बिगड़ा महिला का संतुलन, महिला सिपाही ने बचाया – Woman Loses Her Balance While Alighting From A Moving Train; Saved By A Female Constable

November 10, 2026


Woman loses her balance while alighting from a moving train; saved by a female constable.

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 2 पर आई विशेष ट्रेन में दरवाजे जाम करके खड़े यात्रियों क
– फोटो : samvad

संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला। त्योहारों और विशेष ट्रेनों के संचालन के दौरान रेलवे स्टेशनों पर बढ़ रही भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था की एक बेहद सराहनीय तस्वीर सामने आई है।

सरहिंद-सहरसा विशेष ट्रेन के अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर पहुंचते ही एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चलती ट्रेन से नीचे उतरने के प्रयास में एक महिला यात्री अपने बच्चे सहित संतुलन खो बैठी। इससे वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की खाई में गिरने वाली थी।

ठीक उसी समय मौके पर तैनात आरपीएफ की महिला सिपाही ने तुरंत महिला को अपनी तरफ खींच लिया ताकि वो ट्रेन के नीचे न आ जाए। इससे महिला व बच्चे दोनों की जान बच गई। घटना के बाद सहमी हुई महिला यात्री ने महिला आरपीएफ कर्मी का हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया।

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 2 पर आई विशेष ट्रेन में दरवाजे जाम करके खड़े यात्रियों क

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 2 पर आई विशेष ट्रेन में दरवाजे जाम करके खड़े यात्रियों क– फोटो : samvad

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X