शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अंबाला

Ambala News:भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष के पति से मांगी 35 लाख की रंगदारी – 35 Lakh Extortion Money Demanded From The Husband Of The State President Of The Bjp Mahila Morcha35 Lakh Extortion Money Demanded From The Husband Of The State President Of The Bjp Mahila Morcha

November 8, 2026


– 2015 और 2018 में खरीदी थी 8 कनाल जमीन, अब पैसे मांगने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

मुलाना। थाना क्षेत्र के धनौरा गांव में जमीन विवाद को लेकर रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने और सोशल मीडिया पर छवि खराब करने का मामला सामने आया है। पीड़ित हनी पाहवा (निवासी बराड़ा) की शिकायत पर पुलिस ने धनौरा गांव निवासी मनमोहन सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में बराड़ा निवासी हनी पाहवा ने बताया कि वे राइस मिलर (सैलर) का काम करते हैं। उनकी पत्नी (जो वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष हैं) और माता ने वर्ष 2015 और 2018 में धनौरा निवासी मदन सिंह व अमृत कौर से 8 कनाल जमीन खरीदी थी। जमीन की पूरी रकम अदा करने के बाद इसकी रजिस्ट्री भी करवा ली गई थी।

आरोप है कि वर्ष 2025 में मदन सिंह के बेटे मनमोहन सिंह ने जमीन पर खेती करने के बदले में अवैध पैसों की मांग की। उस समय एसपी अंबाला को दी गई शिकायत के बाद दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था।

हनी पाहवा के अनुसार, बीते 2 नवंबर की सुबह जब वे मजदूरों के साथ अपनी जमीन पर गए, तो आरोपी मनमोहन सिंह ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि मनमोहन सिंह ने कहा कि यदि उसे 35 लाख रुपये नहीं दिए गए, तो वह उन्हें जान से मरवा देगा।

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी लगातार मैसेज भेजकर और अदालती प्रक्रिया का दबाव बनाकर पैसों की मांग कर रहा है। आरोपी धमकी दे रहा है कि यदि 35 लाख रुपये नहीं मिले, तो वह कोर्ट केस के जरिये उनकी व उनकी पत्नी की छवि खराब कर देगा।

आरोपी मनमोहन सिंह के खिलाफ रंगदारी 308(4), आपराधिक धमकी 351(2) और मानहानि की धारा 356(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

– मुकेश कुमार, जांच अधिकारी, मुलाना

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X