Amritsar News:सिम पोर्ट के बहाने दिव्यांग से 2 हजार ठगे गए – 2 Thousand Were Swindled From A Differently-abled Person Under The Pretext Of A Sim Port
तरनतारन। साइबर ठगों ने एक दिव्यांग व्यक्ति को सिम पोर्ट कराने के बहाने अपना शिकार बनाया। पीड़ित नवनीत सिंह रतिया के बैंक खाते से 2 हजार रुपये निकाल लिए गए। इस धोखाधड़ी का पता उन्हें तब चला जब वह बैंक पहुंचे।
नवनीत सिंह 10 नवंबर को सुबह करीब 10:40 बजे अपना एयरटेल नंबर जियो में पोर्ट करवाने पालका बाजार पहुंचे थे। वहां एक व्यक्ति ने खुद को एयरटेल और जियो का सिम पोर्ट करने वाला सलाहकार बताया। नवनीत सिंह ने उसे अपना मोबाइल नंबर और दूसरा मोबाइल दिया। इसी दौरान उनके बैंक खाते से 2 हजार रुपये निकाल लिए गए। इनमें 1500 रुपये दिव्यांग पेंशन के और 500 रुपये निजी बचत के थे। पैसे निकलने की जानकारी मिलते ही वह वापस उसी स्थान पर पहुंचे पर वह व्यक्ति गायब था।
पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग
नवनीत सिंह ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने आरोपी की पहचान कर अपनी रकम वापस दिलाने की अपील की है। पीड़ित ने जंडियाला रोड स्थित जियो कार्यालय सहित संबंधित स्थानों की जांच की भी मांग की है। साथ ही आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है।
