शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Auraiya News:खेतों में जलभराव के चलते नहीं हो पा रही धान कटाई – Paddy Harvesting Is Not Possible Due To Waterlogging In The Fields
औरैया

Auraiya News:खेतों में जलभराव के चलते नहीं हो पा रही धान कटाई – Paddy Harvesting Is Not Possible Due To Waterlogging In The Fields

November 11, 2026


Paddy harvesting is not possible due to waterlogging in the fields.

फोटो -4- धान के खेत में भरा पानी। संवाद

अछल्दा। ब्लॉक के एक गांव में जलनिकासी की सुविधा न होने के चलते सैकड़ों बीघा खेतों में पानी भरा हुआ है। जलभराव के चलते किसान अपनी फसल नहीं काट पा रहे हैं। प्रधान ने डीएम को भी जलभराव की समस्या से अवगत कराया है।

ब्लॉक की ग्राम पंचायत आशा के मजरा हनुमंतपुर, गधय्यन का नगला, मानिकपुर की सैकड़ों बीघा धान की फसल में पानी भरा हुआ है। इससे किसानों की धान की फसल की कटाई नहीं हो पा रही है। प्रधान पति सर्वेश कुमार ने बताया कि खेतों के पानी सेंगर नदी तक जाने वाले नाला के जरिये निकल जाता था।

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद सर्विस रोड पर बनी पुलिया की ऊंचाई अधिक होने के चलते खेतों के पानी उससे नहीं निकल पाता है। इससे खेतों में जलभराव की समस्या बनी हुई है। बताया कि डीएम को जलभराव की समस्या के निदान के लिए पत्र दिया गया है। उसमें मांग की गई है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर बनी पुलिया को दुरुस्त किया जाए इससे किसानों की धान की फसल को काटकर उसमें गेहूं के फसल की बोआई की जा सके। वहीं किसान जयवीर सिंह, जगदीश सिंह, उमेश चंद, हाकिम सिंह, रविंद्र सिंह सहित अन्य किसानों ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X