शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
औरैया

Auraiya News:दुर्गा मंदिर से घंटे-बैटरी समेत हजारों का सामान पार – Goods Worth Thousands Including Watches And Batteries Stolen From Durga Temple

November 10, 2026


बेला। थाना क्षेत्र के गांव सिरयावा में शुक्रवार रात दुर्गा मंदिर से दो घंटे, बैटरी, बिजली की फिटिंग का सामान, कुकर, कढ़ाई समेत अन्य सामान चोरों ने पार कर दिया। शनिवार सुबह भक्तों के पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुजारी से पूछताछ की गई। छानबीन के दौरान झाड़ियों में कुकर पड़ा मिला। थाना प्रभारी निरीक्षक अमर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X