सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
औरैया

Auraiya News:मातृ शिशु अस्पताल में जल्द शुरू हो जाएगा अल्ट्रासाउंड – Ultrasound Services Will Soon Begin At The Maternal And Child Hospital

November 16, 2026


बिधूना। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बिधूना के मातृ शिशु अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच जल्द शुरू होने की उम्मीद है। यह मशीन करीब दो साल से शोपीस बनी हुई थी।

सोनोलॉजिस्ट डॉ. अभिचल पांडे ने पीसीपीएनडीटी परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद अब एनओसी मिलने का इंतजार है। डॉ. पांडे का स्थानांतरण पहले ही बिधूना के लिए हो चुका है। एनओसी मिलने के बाद उनकी तैनाती का रास्ता साफ हो जाएगा। इससे मातृ शिशु अस्पताल में स्थापित अल्ट्रासाउंड मशीन का संचालन शुरू हो सकेगा। वर्तमान में मरीजों को निजी सेंटरों पर 600 से 700 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। सरकारी अस्पताल में यह जांच निशुल्क उपलब्ध होगी।

बिधूना क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को अब निजी सेंटरों पर नहीं जाना पड़ेगा। करीब दो साल से डॉक्टर सोनोलॉजिस्ट या रेडियोलॉजिस्ट की कमी के कारण मरीज इस सुविधा से वंचित थे। अब परीक्षा पास होने और एनओसी प्रक्रिया आगे बढ़ने से लोगों को जल्द राहत मिलेगी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीपी शाक्य ने बताया कि विभाग से एनओसी मिलने के बाद डॉक्टर की तैनाती कर दी जाएगी। इससे अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X