रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
औरैया

Auraiya News:वाहन की चपेट में आने से दिव्यांग वृद्ध की मौत – Elderly Person With A Disability Dies After Being Struck By A Vehicle

November 15, 2026


दिबियापुर। थाना क्षेत्र के गांव ककोर में अज्ञात वाहन चपेट में आने से दिव्यांग वृद्ध की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव गौरी गंगा निवासी मनफूल (70) शनिवार को किसी काम से गांव ककोर गए थे। दोपहर करीब पौने एक बजे रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गई। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि मृतक दिव्यांग था। वह लोगों से मांग कर गुजर-बसर करता था। छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर वाहन की तलाश की जा रही है। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X