रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मथुरा में दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत:पीछे से मारी जोरदार टक्कर, 19 वर्षीय युवक की मौके पर मौत – 19-year-old Youth From West Bengal Killed In Collision Between Two Trucks In Mathura
मथुरा

मथुरा में दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत:पीछे से मारी जोरदार टक्कर, 19 वर्षीय युवक की मौके पर मौत – 19-year-old Youth From West Bengal Killed In Collision Between Two Trucks In Mathura

November 15, 2026


19-Year-Old Youth from West Bengal Killed in Collision Between Two Trucks in Mathura

मथुरा में दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के थाना मगोर्रा क्षेत्र में रविवार तड़के करीब चार बजे जाजमपट्टी के पास दो ट्रकों की भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दोनों ट्रक भरतपुर की ओर जा रहे थे। पीछे से आए एक ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, ट्रक  तेलंगाना के हैदराबाद निवासी ताहिर राशिद पुत्र रशीद चला रहा था। इसमें सवार पश्चिम बंगाल निवासी सुभा पोहिया (19) पुत्र जगन पोहिया की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा ट्रक  मुरादाबाद से राजस्थान जा रहा था, जिसे बिलारी मुरादाबाद निवासी शोभित पुत्र बृजपाल चला रहा था।बताया गया है कि जाजमपट्टी के पास पीछे से आ रहे ट्रक  ने आगे चल रहे ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक की जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X