Auraiya News:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही, अजीतमल इंस्पेक्टर समेत तीन अधिकारी लाइन हाजिर – Negligence In The Disposal Of Complaints: Three Officials, Including The Ajitmal Inspector, Sent To Police Lines
औरैया। आईजीआरएस और जनसुनवाई से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में खराब प्रदर्शन मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक अजीतमल विनोद राजपूत, भदसान चौकी प्रभारी ध्यान सिंह और सांफर चौकी प्रभारी करवेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बुधवार को साल भर की जनसुनवाई, आईजीआरएस और तहसील दिवस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा के लिए बैठक की थी। इसमें विभिन्न थानों और चौकियों के प्रदर्शन का आकलन किया गया। समीक्षा के दौरान शिकायतों के निस्तारण में कमियां और खराब प्रदर्शन सामने आने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के अनुरूप निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही, शिथिलता या अनावश्यक देरी को गंभीरता से लिया जाएगा। खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
