जयपुर: फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, तीन किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें, 40 लाख से ज्यादा का सामान जलकर राख
खानिया बंधा इलाके में फर्नीचर के गोदाम में लगी भीषण आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के लिए दमकल की 12 से अधिक गाड़ियों को लगाया गया, शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में 40 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
