रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
आज़मगढ़

Azamgarh News:राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खेलेंगी आजमगढ़ की तीन बेटियां – Three Daughters Of Azamgarh Will Play In The National Taekwondo Championship

November 21, 2026


महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय की तीन महिला ताइक्वांडो खिलाड़ियों अंशु यादव, अनामिका यादव और कामिनी देवी का चयन अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हुआ है। तीनों खिलाड़ी नोएडा में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी।

चयन ट्रायल के दौरान तीनों खिलाड़ियों ने तकनीकी दक्षता, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय की बेटियां शिक्षा के साथ खेल के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रही हैं।

टीम प्रशिक्षक सुनील कुमार शिंदे ने बताया कि तीनों खिलाड़ियों ने लगातार मेहनत और अभ्यास से यह मुकाम हासिल किया है। अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X