शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बागेश्वर

Bageshwar News:कार्यकर्ताओं को दिया कानूनी प्रशिक्षण – Legal Training Provided To Activists

November 3, 2026


बागेश्वर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 23 नवनियुक्त पीएलवी के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवनियुक्त कार्यकर्ताओं के साथ निशुल्क विधिक सहायता, मौलिक अधिकारों और नालसा पर चर्चा की गई।

सोमवार को जिला जज एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष सुबीर कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के व्यावहारिक कौशल को बेहतर बनाना और नए कानूनों और योजनाओं की जानकारी देना है। सचिव अनीता कुमारी ने पीएलवी की भूमिका, निशुल्क विधिक सहायता और नालसा की योजनाओं की जानकारी दी। अधिवक्ताओं ने महिला कानूनों, साइबर अपराध, नशे के दुष्परिणाम और सरकारी योजनाओं के बारे में बताया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X