Bageshwar News:घर का ताला तोड़कर नकदी और सामान चोरी, प्राथमिकी दर्ज – Cash And Belongings Stolen After Breaking Into A House; Fir Registered
बागेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के फल्टनिया में दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने एक सूने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 15 हजार रुपये नकद, बैंक पासबुक और अन्य जरूरी सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
