Bageshwar News:बीथी गांव में सड़क निर्माण की मांग पर ग्रामीणों का आंदोलन तेज – Villagers’ Protest Intensifies Over Demand For Road Construction In Beethi Village
बागेश्वर। गैनाड़ ग्रामसभा के बीथी गांव में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन जारी है। बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण आंदोलनरत ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उनकी मांग को जायज ठहराते हुए समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि बिना उचित सर्वे और ग्रामीणों की सहमति के सड़क बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने बताया कि बीथी के लिए पोथिंग-बैंड से बलियापातल तक 46 लाख की योजना स्वीकृत थी, जो कीर्तिचक्र विजेता गजेंद्र सिंह गढ़िया के नाम पर बननी थी। इसके बजाय मार्ग को एक मोड़ नीचे से बाईपास ले जाने का प्रयास हो रहा है, जिससे अधिकांश परिवार लाभ से वंचित हो जाएंगे। ग्रामीण तल्ला और मल्ला बीथी के बीच से सड़क निकालने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान कमलेश गढ़िया, जगदीश गढ़िया, मोहन सिंह व त्रिलोक सिंह आदि मौजूद रहे।
