शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बहराइच

Bahraich News:केडीसी और स्पार्टन वॉरियर्स के बीच मुकाबला टाई – Match Between Kdc And Spartan Warriors Ends In A Tie

November 12, 2026


बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज (केडीसी) के मैदान पर बुधवार को केडीसी क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में केडीसी क्रिकेट क्लब और स्पार्टन वॉरियर्स क्लब के बीच मैत्री मैच खेला गया। मुकाबले में दोनों टीमों ने 158-158 रन बनाए, जिससे मैच टाई हो गया।

टॉस जीतकर केडीसी क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 158 रन बनाए। इफ्तिखार अली ने 34 और आकिब जावेद ने 26 रन का योगदान दिया। स्पार्टन वॉरियर्स की ओर से साहिल अंसारी, मेराज और साउद अहमद ने दो-दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पार्टन वॉरियर्स की टीम ने भी 20 ओवर में चार विकेट खोकर 158 रन बनाए। टीम की ओर से मोहम्मद फैजान ने 74 रन की शानदार पारी खेली, जबकि फराज 47 रन बनाकर नाबाद रहे।

केडीसी क्रिकेट क्लब की ओर से आकिब जावेद, गोविंद चौहान और मोहम्मद फैज ने एक-एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए साउद अहमद को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X